फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल, इस स्कूल से प्राप्त की प्रारंभिक शिक्षा

Tue, 28 Apr 2026 04:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर के ढोह गांव के भूपेंद्र सिंह कंवर भारतीय वायु सेना में एयर वाइस मार्शल बन गए हैं। 
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के ढोह गांव के भूपेंद्र सिंह कंवर भारतीय वायु सेना में एयर वाइस मार्शल बन गए हैं। वायुसेना में वरिष्ठ अधिकारी एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर पदोन्नति के बाद इस उच्च पद तक पहुंचे हैं। वह सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से एयर कमोडोर और एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी हैं।

विज्ञापन

उन्होंने 13 अप्रैल को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पदभार ग्रहण किया था। करीब 34 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद उनकी यह उपलब्धि न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। एयर वाइस मार्शल कंवर ने प्रारंभिक शिक्षा कंज्याण और ऊना में प्राप्त की। वर्ष 1981 में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

वर्ष 1987 में उन्होंने 78वें कोर्स के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया और दिसंबर 1991 में वायुसेना की फ्लाइंग नेविगेशन शाखा में कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने एचएस-748 एव्रो, एएन-32 और आईएल-76 जैसे विमानों पर 4000 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए हैं। उन्होंने चीफ नेविगेशन इंस्ट्रक्टर और नेविगेशन ट्रेनिंग स्कूल के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें