पुलिस के मुताबिक पांवटा के बद्रीपुर क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सुलेमान ने सोशल मीडिया पर टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाली पोस्ट डाली थी। इसके अलावा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट डाली थी।
आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अब्दुल्लागढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सुलेमान के खिलाफ धारा-152 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।