मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा को पूरा करना शिक्षा विभाग के लिए मुश्किल होता जा रहा है। हर विस क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा को पूरा करने में जुटे विभागीय अधिकारी दो साल बीतने के बाद भी स्कूल खोलने में कामयाब नहीं हुए हैं।
अटल आदर्श विद्यालय बनाने के लिए रखी गई शर्तों को पूरा नहीं करने के चलते यह घोषणा अधर में फंसी हुई है। मंगलवार को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस मामले को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्कूलों को लेकर बनाए गए नियमों में बदलाव करने की पैरवी की।