प्रदेश में 15 अक्तूबर के बाद शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के बाद आगामी सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में केंद्र की गाइडलाइन को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। स्कूल-कॉलेजों को खोला जाना है या नहीं इसका अंतिम फैसला इसी बैठक में होगा।
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में सौ लोग ही रहेंगे मौजूद
पांच अक्तूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर के बाद स्थान की क्षमता के अनुसार 200 लोगों को किसी भी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने की मंजूरी दी है। ऐसे में पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सिर्फ 100 लोगों को ही शामिल किया जाएगा।
15 अक्तूबर के बाद प्रदेश में छह माह बाद खुलेंगे सिनेमाघर
प्रदेश में करीब छह माह से बंद सिनेमाहॉल भी 15 अक्तूबर के बाद खुल सकेंगे। 50 फीसदी सीटिंग के साथ थियेटर खोलने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अलग से एसओपी जारी करेगा।
बद्दी के थाना स्थित वृंदावन आयुर्वेदिक अस्पताल लॉकडाऊन के बाद दोबारा शुरू हो गया है। अब इस अस्पताल में केरल से आए वरिष्ठ डॉ. जॉर्जवी जोसेस ने कार्यभार संभाला है। इनके पास पचास साल का एक लंबा अनुभव है।
अस्पताल संचालक का मानना है कि आयुर्वेदिक पद्धति धीरे-धीरे लुप्त हो रही है और जिन डॉक्टरों के पास इतना लंबा अनुभव है, उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। अस्पताल संचालक आरपी गर्ग ने बताया कि यहां पर पंचकर्मा, मर्म चिकित्सा, हिजमा चिकित्सा, रक्त मोक्ष्य, अग्नि कर्मा, नाड़ी परीक्षण आदि पद्धतियों पर काम होता है।
यहां पर पचास फीसदी से अधिक लोग विदेशों से उपचार के लिए आते हैं। वृंदावन अस्पताल परिसर में रिटार्यटमेंट होम भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस मौके पर दून भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, डॉ. आकांक्षा, पंडित पितरेश्वर प्रसाद, बिशन सिंह, अमरजीत सिंह, दशरथी दास, सीमा समेत गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।