फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani Rampur Visit: 17 सितंबर को शिमला के रामपुर आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Mon, 12 Sep 2022 05:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 17 सितंबर को रामपुर दौरे पर आएंगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबगंला मैदान में महिला मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 17 सितंबर को रामपुर दौरे पर आएंगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबगंला मैदान में महिला मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगी। भाजपा मंडल ने सोमवार को बैठक कर उनके दौरे को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तैयार की।

विज्ञापन


सर्किट हाउस रामपुर में बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलबीर खूंद ने की। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष कुलबीर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 17 सितंबर को रामपुर आएंगी। वह पाटबंगला मैदान में महिला मंडल सम्मेलन में सम्मिलित होंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सुझाव रखे। रोशन डोगरा, अनिल चौहान, नरेश चौहान, विजय गुप्ता, राम कृष्ण, सुषमा मखैक, बिशना भंडारी, प्रदीप मेहता, कश्मीर सिंह जैन, जियालाल जियान, जियालाल, गुड्डी भारती, नागेंद्र शर्मा और मनीषा मित्तल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें