फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 24 सितंबर से हिमाचल दौरे पर

Thu, 23 Sep 2021 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 पीयूष गोयल शुक्रवार से हिमाचल दौरे पर होंगे। वह सेवा और समर्पण अभियान के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शुक्रवार को शिमला में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान व रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। 25 सितंबर को 11 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे और मुफ्त राशन के बैग वितरित करेंगे।  
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार से हिमाचल दौरे पर होंगे। वह सेवा और समर्पण अभियान के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शुक्रवार को शिमला में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान व रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। 25 सितंबर को 11 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे और मुफ्त राशन के बैग वितरित करेंगे।  

विज्ञापन


26 सितंबर को सुबह नौ बजे अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम कुल्लू में सुनेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक पीयूष गोयल कुल्लू के अटल सदन में एक हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेंगे और शिल्पकारों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 बजे भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें