केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पांच दिनों बाद रविवार को परिवार के साथ दिल्ली लौट गए हैं। उन्होंने कुल्लू के नेताओं को घाटी के प्रोजेक्टों को लेकर दिल्ली बुलाया है।
पांच दिनों के दौरे के बाद रविवार को दिल्ली लौटने से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भुंतर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के साथ दिल्ली से भुंतर के बीच एटीआर-42 सीटर जहाज चलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एयर इंडिया नहीं तो निजी कंपनी की सेवा ली जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि गडकरी को मणिकर्ण का जाना था मगर किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री को छोड़ने भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे महेश्वर सिंह उन्हें फिर से कुल्लू आने का न्योता दिया है। गडकरी ने कहा कि वह फिर कुल्लू आकर यहां दूसरे पर्यटन स्थलों को देखना चाहते हैं।
महेश्वर ने उनको कुल्लू दशहरा आने का भी न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से जो भी कुल्लू के प्रोजेक्टों को लेकर बात हुई उनको लेकर वह जुलाई के पहले सप्ताह दिल्ली उनसे मिलने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गडकरी ने कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल की वादियों को निहारा है। वह घाटी के गई गांवों में जाकर यहां की संस्कृति से रूबरू हुए। उन्होंने कुल्लू के नेताओं को घाटी के प्रोजेक्टों को लेकर दिल्ली बुलाया है। इसमें भाजपा के साथ कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
परिवार के साथ दिल्ली लौटे केंद्रीय मंत्री गडकरी
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पांच दिनों बाद रविवार को परिवार के साथ दिल्ली लौट गए हैं। गडकरी ने जहां अपने दौरे के दौरान करोड़ों के शिलान्यास व उद्घाटन किए, वहीं परिवार के साथ 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की वादियों को भी निहारा। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों के बीच चले थप्पड़ और लात के चलते भी यह दौरा याद रखा जाएगा।