फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से कुल्लू, हिमाचल को एक साल में मिलेंगे 15 हजार करोड़

Thu, 24 Jun 2021 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू में कहा कि दो साल के भीतर देश की राजधानी दिल्ली से कुल्लू का सफर महज सात घंटे में तय किया जा सकेगा।  
विज्ञापन
अटल टनल का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने हिमाचल के लिए एक साल में 15 हजार करोड़ रुपये के काम अवार्ड करने की घोषणा की, जिनमें नौ हजार करोड़ रुपये के नए काम शामिल हैं। इसमें प्रदेश के फोरलेन, डबल लेन हाईवे और सूबे के कई मार्ग शामिल हैं। खासकर शिमला-मटौर फोरलेन पर 8600 करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही गडकरी ने वचन दिया कि दो साल के भीतर देश की राजधानी दिल्ली से कुल्लू का सफर महज सात घंटे में तय किया जा सकेगा। गडकरी ने मनाली से वर्चुअली 6155 करोड़ रुपये के 222 किलोमीटर के नौ नेशनल हाईवे का शिलान्यास भी किया। 1303 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 39.14 किलोमीटर लंबे एनएच-22 (नया एनएच-05) के परवाणू-सोलन सेक्शन के फोरलेन का लोकार्पण भी किया गया। 

गडकरी ने कहा कि दिल्ली से लुधियाना-कटरा के बीच काम जारी है, जबकि रूपनगर (रोपड़) से कुल्लू के बीच कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। लोग अब दिल्ली से हरिद्वार, दिल्ली से देहरादून और दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर मात्र दो घंटे में पूरा कर सकेंगे। गडकरी ने कहा कि प्रदेश के 69 एनएच बनाने का पुराना वायदा पूरा न करने का उन्हें मलाल है। इस साल वह देशभर में 15 लाख करोड़ रुपये का काम शुरू करने का प्लान कर रहे हैं। कहा कि अभी तक उन्होंने जो कहा है, वह पूरा किया है। ऐसे में सभी को पता है कि जो मैंने कहा, वह काम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक मंत्रालय दस हजार करोड़ रुपये का काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें