केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुजुर्ग हो गए हैं, अब वे आराम करें और भाजपा को काम करने का मौका दें। सीएम टोपी की इज्जत भूल चुके हैं और सिर्फ एक रंग की टोपी को पहचानते हैं।
अगर प्रदेश में टोपी की ही सियासत होनी है तो अब मैरून रंग की टोपी का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खराब ट्रांसफार्मर की तरह है जो अब बिजली नहीं दे सकेगा।
लोगों को नवंबर तक इस ट्रांसफार्मर को बदलना पड़ेगा। प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। आम लोग सहमे हुए हैं। पुलिस खुद कानून के पचड़े में फंस गई है। गुड़िया प्रकरण से सरकार की कथनी व करनी दोनों सामने आ गए हैं।