हिमाचल सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 18 एचएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। धर्मशाला में तैनात सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा अश्वनी राज शाह को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का सचिव तैनात किया है। एडीसी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए रूपाली ठाकुर को निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति शिमला के पद पर तैनात किया है।
महिला आयोग की सदस्य सचिव रीमा कश्यप को प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल का रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। उनके पास सदस्य सचिव महिला आयोग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू रतन गौतम को एडीएम और प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए हमीरपुर तैनात किया है।
एडीएम प्रोटोकाल शिमला सुनील शर्मा को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर तैनात किया है। रजिस्ट्रार एचपीयू को एडीएम प्रोटोकाल शिमला के पद पर स्थानांतरित किया है।
एसडीएम कुल्लू को रेजिडेंट कमिश्नर पांगी नियुक्त किया गया है। एसडीएम भोरंज शिव कृष्ण को एसडीएम सलूणी के पद पर, मंडलायुक्त कांगड़ा के सहायक आयुक्त संजय कुमार धीमान को उपायुक्त चंबा के सहायक आयुक्त के पद पर तैनात किया है।