फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले में माफी मांगें सोनिया और राहुल : जेपी नड्डा

Mon, 17 Dec 2018 04:47 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि राफेल मामले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने जनता से झूठ बोला है। राहुल गांधी ने राफेल मामले में सेना का मनोबल गिराने की कोशिश की है। अब उन्हें ये बताना होगा कि क्या उन्होंने देश के दुश्मनों से इसकी सूचना ली है।

जेपी नड्डा ने सोमवार को शिमला में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस से तीन सवाल भी पूछे। उन्होंने पूछा कि यूपीए सरकार ने 2007 से 2014 तक मामले को किन कारणों से लटकाए रखा, क्या डील के लिए बिचौलिए न मिलने से खरीद नहीं हो पाई?
विज्ञापन


राहुल गांधी बताएं कि ये सूचना उन्हें देश के दुश्मनों से मिली? पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मामले को लटकाकर देश की जनता की सुरक्षा से समझौता किया? 

विज्ञापन

कांग्रेस में हैं कई सज्जन कुमार

नड्डा ने कहा कि राफेल मामले में सही जानकारी सुप्रीमकोर्ट को दी गई है। सरकार ने किसी तरह का झूठ नहीं बोला है। कहा कि राफेल मामले में सरकार चर्चा को तैयार है, लेकिन कांग्रेस चर्चा से भाग रही है। जेपीसी का गठन तभी होगा, अगर कांग्रेस चर्चा के लिए राजी हो।

राफेल मामले को लेकर कांग्रेस का झूठ जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने माना कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने राफेल के नाम पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी मौजूद रहे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला आया है।

आरोप लगाया कि कांग्रेस में ऐसे कई सज्जन कुमार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया में बाधा डालकर इसमें विलंब करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें