फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के डेढ़ लाख उपकेंद्र बनेंगे वैलनेस केंद्र: जेपी नड्डा

Wed, 25 Apr 2018 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिलाई/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने हिमाचल को मुख्यधारा में रखा है। पीएम का देवभूमि के विकास को पूरा समर्थन है। देश के डेढ़ लाख स्वास्थ्य उपकेंद्रों को वैलनेस केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा। 

विज्ञापन


वर्ष 2020 तक केंद्र सरकार यह लक्ष्य हासिल कर लेगी। वैलनेस केंद्रों में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। केंद्रीय मंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बालीकोटी पंचायत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 इससे पहले उन्होंने पांवटा साहिब में पत्रकारों को भी संबोधित किया। बोलीकोटी पंचायत सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जेपी नड्डा ने गोद ली है। इस अवसर पर एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि तीस वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की रूटीन में जांच करवानी चाहिए। शरीर में उत्पन्न होने वाले विभिन्न रोगों का प्रथम दौर में पता लगने पर उसका उपचार संभव हो जाता है।

इन केंद्रों में शुगर, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी इत्यादि के टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में हिमाचल स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी कार्य करना बाकी है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस आयोजित कर देश के दस करोड़ परिवारों के 50 करोड़ व्यक्तियों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें