फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने पर केंद्र ने जताई चिंता, कहा-स्थिति संभालो

Thu, 21 Jul 2022 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को बूस्टर डोज जल्द लगाएं, ताकि संक्रमण रुक सके।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के प्रतिदिन बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इसमें हिमाचल में प्रतिदिन तीन फीसदी बढ़ रहे कोरोना मरीजों को लेकर राज्य सरकार को स्थिति संभालने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को बूस्टर डोज जल्द लगाएं, ताकि संक्रमण रुक सके। हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3,157 पहुंच गया है। अस्पतालों में 54 लोग भर्ती हैं।

हालांकि प्रदेश सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी है। प्रतिदिन पांच हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य सख्त कदम उठाने के लिए भी प्रदेश सरकार फैसला ले सकती है। बैठक में प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा, एनएचएम एमडी हेमराज बैरवा उपस्थित थे। 
विज्ञापन


583 कोरोना के नए मामले आए, ऊना में बुजुर्ग की मौत
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 583 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, ऊना में 80 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण से मौत हो गई। ऊना के थानाकलां में राज्यस्तरीय एनसीसी शिविर में विभिन्न जिलों से पहुंचे आठ कैडेट संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें