फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2020: 69 नेशनल हाइवे को धरातल पर उतरने की उम्मीद

Sat, 01 Feb 2020 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश की जनता को केंद्रीय बजट से नेशनल हाइवे को जमीन पर उतरने की उम्मीद है। पूर्व मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए इन नेशनल हाइवे को स्वीकृत किया था, बाकायदा 40 एनएच की डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के बावजूद यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।

विज्ञापन


हाल ही में हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के समक्ष अधर में लटके एनएच की प्रेजेंटेंशन दी है। उम्मीद है कि केंद्रीय बजट में इन्हें जमीन पर उतारने की घोषणा हो सकती है।  

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नए नेशनल हाईवे की घोषणा की थी, उस समय जेपी नड्डा मोदी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्होंने हिमाचल आकर इनकी अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से इन नेशनल हाइवे के लिए फं डिंग होनी है। 62 एनएच का काम लोक निर्माण विभाग के अधीन होगा जबकि, 7 नेशनल हाइवे का काम बीआरओ और अन्य बोर्ड देखेंगे।
विज्ञापन


इनकी कुल लंबाई 4311.80 किलोमीटर है। केंद्र की योजना के मुताबिक नेशनल हाइवे प्रदेश के हर जिले और अन्य राज्यों को छूएंगे। प्रधान सचिव लोनिवि जेसी शर्मा ने बताया कि नेशनल हाइवे की केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय में प्रेजेंटेंशन दी गई है, उम्मीद है कि एनएच को धरातल पर उतराने का काम शुरू होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें