अब सरकार अगले वित्तीय वर्ष में नई यूनिफॉर्म के लिए अलग से बजट जारी करेगी, जिसके बाद विद्यार्थियों को निर्धारित डिजाइन और रंग की वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 155 सरकारी सीबीएसई स्कूल संचालित हैं, इनमें 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों के लिए एक समान पहचान विकसित करने के उद्देश्य से नई यूनिफॉर्म थीम तैयार की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों की वर्दी में हरे रंग को प्रमुखता दी जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे स्कूलों की अलग पहचान बनेगी और सीबीएसई संस्थानों में एकरूपता दिखाई देगी।
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि नई यूनिफॉर्म लागू करने से पहले डिजाइन, रंग संयोजन और वित्तीय प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी सरकारी सीबीएसई स्कूलों में एक समान वर्दी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।