फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेकाबू कार ने तीन प्रवासी बच्चों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Tue, 23 May 2023 08:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कलौहड़ के धनेश्वरी व रोपा गांव के समीप एक बेकाबू कार ने सोमवार देर रात तीन प्रवासी बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कलौहड़ के धनेश्वरी व रोपा गांव के समीप एक बेकाबू कार ने सोमवार देर रात तीन प्रवासी बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद गंभीर हालत में तीनों बच्चों सत्यम (8), अनुपमा (10) और दुर्गा (12) को उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अनुपमा ने दम तोड़ दिया। वहीं, बीडीसी सदस्य महेश शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। महेश शर्मा ने बताया कि हादसे के समय कार चालक नशे में धुत था। गुमराह करने के लिए वह अपनी जानकारी छिपा रहा था। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि लापरवाही से कार चलाने पर चालक जाभी राम निवासी धरोट निहरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी चालक का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें