फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Road Accident: अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की मौत, दो घायल

Tue, 23 May 2023 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू

सार

शिमला जिले के रोहड़ू की सीमा पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में सीमा के पास हुआ। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जेसीबी मशीन के सहारे दुर्घटनाग्रस्त कार को नदी से बाहर निकाला गया। देर रात स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दो घायल युवकों को कार से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया।

विज्ञापन


तीन युवकों की मौके पर ही मौत चुकी थी। मृतकों में श्रेय नेगी (18) पुत्र लेखराज नेगी गांव कराली (रामपुर), रिशव (18) पुत्र रूप लाल गांव कूल बाराबीश (रामपुर), जयवीर (20) पुत्र मनी लाल गांव दरशाल (रामपुर) शामिल हैं। चालक रमन (22) पुत्र राजपाल गांव बरशील (रामपुर), करुण चौहान (20) पुत्र तारा चंद गांव गोपालपुर (रामपुर) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

राशन लेकर जा रही बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, दो लोगों ने तोड़ा दम
वहीं, रामपुर बुशहरकी बाड़ी पंचायत के पांकवा गांव के नजदीक सोमवार देर रात 11:30 बजे बोलेरो कैंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे का पता मंगलवार सुबह चला। मृतक चालक कमलेश कुमार पुत्र ईश्वर दास और दोजम रामपुर पुत्र नीका राम निवासी पांकवा निरमंड राशन लेकर पांकवा गांव जा रहे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें