फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंडर-12 खेलकूद स्पर्धा पर संशय बरकरार, बैठक में नहीं हुआ फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक बोले, पूर्व की तर्ज पर हो प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन पर संशय बरकरार है। हिमाचल प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में इन खेलों के आयोजन को लेकर फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन

एसोसिएशन की बैठक में अंडर-12 खेलों पर निर्णय न होने पर प्राथमिक शिक्षकों ने इसका विरोध किया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियों को मंजूरी मिल गई है। हालांकि अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर फैसला नहीं हुआ। इसके चलते इस वर्ष भी अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन पर संशय बरकरार है। विभाग ने अंडर-14 वर्ग के साथ ही अंडर-12 विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने का प्रस्ताव बैठक में रखा था। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए पूर्व की तर्ज पर अंडर-12 प्रतियोगिताएं अलग से कराने की मांग रखी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में भाग लिया और अपना पक्ष रखा। संघ ने पूर्व की तरह अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की मांग की। यह प्रतियोगिताएं छोटे विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच हैं और उन्हें यह अवसर मिलना चाहिए। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया हैं और उनके बयान अपने आप में आदेश के समान हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई मंचों से कहा कि स्कूलों में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बावजूद विभाग की बैठक में कहा जा रहा है कि खेलों के आयोजन को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ 25 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक इन सभी मांगों को पूरा नहीं करती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। गौरतलब है कि वर्ष 2025 से प्रदेश के स्कूलों में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताएं नहीं हो रही हैं। इससे पहले इनकी प्रतियोगिताएं अलग से आयोजित होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें