फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में कृष्ण लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में कृष्णलीला कथा के दूसरे दिन आचार्य सौरभ ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का आनंद लिया। इस दौरान पूरा वातावरण नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। लीलाओं में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बाल कृष्ण की चंचलता और उनकी मोहक मुस्कान ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। माता यशोदा का वात्सल्य और नंद बाबा का प्रेम भी सुंदर ढंग से दर्शाया गया। कथा व्यास आचार्य सौरभ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक लीला के पीछे मानव जीवन के लिए गहरा आध्यात्मिक संदेश छिपा है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप हमें जीवन में सरलता, सहजता, प्रेम, करुणा और निष्कपटता अपनाने की प्रेरणा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें