बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आयरन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के शिवम भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 वर्षीय आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। आइमा निवासी शिवम ने डेडलिफ्ट, बेंच प्रेस और स्क्वाट तीनों स्पर्धाओं में पुराने विश्व रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड कायम किए। चांद पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र शिवम ने डेडलिफ्ट स्पर्धा में 240 किलोग्राम के पुराने विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 280 किलोग्राम भार उठाया और स्वर्ण पदक जीता।