फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना के युवक का शव मौत के 12 दिन बाद सऊदी अरब से पहुंचा

Sat, 23 Dec 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

 करनैल सिंह तीन माह पहले बेटे के जन्म के बाद खुशी-खुशी सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे। वहां हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। हालांकि वहां से शव कैसे आए इसे लेकर सभी चिंतित थे। 
विज्ञापन
शव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव के करनैल सिंह का शव करीब 12 दिन बाद शनिवार को घर पहुंचा। करनैल सिंह तीन माह पहले बेटे के जन्म के बाद खुशी-खुशी सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे। वहां हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। हालांकि वहां से शव कैसे आए इसे लेकर सभी चिंतित थे। मामला ग्राम पंचायत उपप्रधान जानी ठाकुर व नितिन नंबरदार के ध्यान में आया तो उन्होंने पूर्व विधायक राजेश ठाकुर तक सूचना पहुंचाई।

विज्ञापन


पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मामला उठाया। अनुराग ठाकुर नेसऊदी अरब में भारतीय एंबेसी से संपर्क साधा और करनैल सिंह के पार्थिव शरीर को देश में वापस भेजने का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद शुरू हुई कार्रवाई के चलते ही शनिवार को करनैल सिंह की पार्थिव देह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची। शनिवार को पूर्व विधायक राजेश ठाकुर द्वारा शव लाने के लिए भेजी एंबुलेंस के साथ ग्राम पंचायत उपप्रधान जानी ठाकुर व नितिन नंबरदार अमृतसर पहुंचे। उन्होंने शव को करनैल सिंह के परिजनों तक पहुंचाया। शनिवार को ही नम आंखों के बीच करनैल सिंह का अंतिम संस्कार करीब 12 दिन बाद हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें