फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन, शेड्यूल जारी

Mon, 08 Jan 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

विंग कमांडर एवीजी रेड्डी ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 जनवरी से 6 फरवरी तक भारतीय वायु सेना की बेवसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर वायु भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती होगी। विंग कमांडर एवीजी रेड्डी ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 जनवरी से 6 फरवरी तक भारतीय वायु सेना की बेवसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई 2007 के मध्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये रहेगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च को होगी। अभ्यर्थी योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें