फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आरटीआई कार्यकर्ता को 25 लाख की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने पकड़ा, 75 लाख की थी मांग, केस की दी थी धमकी

Wed, 14 Aug 2024 09:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

विजिलेंस टीम ने आरटीआई कार्यकर्ता को 25 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने ऊना निवासी राज शर्मा को चंडीगढ़ में दबोचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस की टीम ने बुधवार को आरटीआई कार्यकर्ता को 25 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। जिले के दो स्टोन क्रशर मालिकों की शिकायत पर विजिलेंस ने आरोपी राज शर्मा निवासी ऊना को चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित एक क्रशर मालिक के कार्यालय में रिश्वत के साथ पकड़कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विजिलेंस के डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि क्रशर संचालक रोहन विज व गुरसज्जन बेदी ने शिकायत दी कि आरोपी राज शर्मा लगातार उन्हें धमकाते हुए कहता है कि वह खनन ऑपरेटरों पर केस दर्ज करवाएगा और कोर्ट में घसीटेगा। ऐसा न करने की एवज में आरोपी ने उनसे 75 लाख रुपये मांगे। आरोपी 25 लाख की पहली किस्त लेने के लिए राजी हो गया। बुधवार को पहली किस्त लेने आरोपी चंडीगढ़ पहुंचा, तो विजिलेंस ने पूरा जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान उसकी ओर से लिया गया कैश भी जब्त किया गया। डीएसपी ने बताया कि पता किया जा रहा है कि आरोपी किन मामलों को लेकर इतनी राशि की मांग कर रहा था और क्या पहले भी उसने वसूली की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें