फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 05 Dec 2023 01:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना जिले में संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर पीरा दी दरगाह के समीप एक तेजरफ्तार कैंटर ने बाइक सवार पति -पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ऋषभ कुमार (28) पुत्र बहादुर सिंह निवासी नंगड़ा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर पीरा दी दरगाह के समीप एक तेजरफ्तार कैंटर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ऋषभ कुमार (28) पुत्र बहादुर सिंह निवासी नंगड़ा की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने इस संबंध में कैंटर चालक इशान खान निवासी हमीरपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात 7:30 के करीब ऋषभ कुमार अपनी पत्नी सोनिया के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर नंगड़ा से ऊना की तरफ आ रहा था। जब वह पीरा दी दरगार रामपुर के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन


कैंटर की टक्कर के बाद बाइक सवार पति-पत्नी सड़क के साथ लगती नाली में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने निजी गाड़ी में दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां ऋषभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई।  पत्नी सोनिया का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी सहित फरार हो गया, जिसे बाद में रेड लाइट चौक के पास पकड़ा गया। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि रामपुर में पेश आए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें