शुक्रवार को अस्पताल में किया था हंगामा
इससे पहले शुक्रवार को हुई घटना के बाद परिजनों ने महिला चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। परिजनों के आरोपों के आधार पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ परिजनों का हंगामा शाम करीब 04:30 बजे तक चलता रहा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। शनिवार को शव ऊना पहुंचने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया और परिजनों ने सड़क पर उतरकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।