सेवानिवृत अधीक्षक अभियंता एचएस वर्मा देश और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के जीवन खुशियां भर रहे हैं। वह 183 जरूरतमंदों को हर महीने 47,000 रुपये की पेंशन दे रहे हैं। डाकखाने के जरिये हर माह एक तारीख को एक क्लिक से राशि जरूरतमंदों के बैंक खातों में पहुंच रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त जिला कुल्लू के रहने वाले अधीक्षण अभियंता हिमाचल समेत देश के पांच राज्यों के जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां भर रहे हैं। वह 183 जरूरतमंदों को हर महीने की पहली तारीख को 47,000 रुपये पेंशन के रूप में दे रहे हैं। डाकखाने के जरिये हर माह एक तारीख को एक क्लिक से राशि जरूरतमंदों के बैंक खातों में पहुंच रही है। कुल्लू के शाढ़ाबाई निवासी एचएस वर्मा (80) ने सात साल पहले यह पहल 2015 में एक गिरि बाबा से शुरू की थी। वह दिव्यांग थे और उन्हें मनीऑर्डर कर मदद भेजी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एक दिव्यांग युवक जगन को मदद देनी शुरू की। वह सात नंबर अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने पहले 57 लोगों की मदद का लक्ष्य रखा था। अब वह 183 लोगों की मदद कर रहे हैं। इनमें विधवा, अनाथ, गरीब, दिव्यांग, बुजुर्ग लोग शामिल हैं। उनका लक्ष्य 400 लोगों तक मदद पहुंचाना है। वह हर महीने एक लाख रुपये तक मदद करना चाहते हैं। वह हिमाचल के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और कोलकाता के दस लोगों की भी आर्थिक मदद कर रहे हैं। भुंतर और कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 30 से अधिक लोगों की भी वह मदद कर रहे हैं।
जेब में रखते हैं चेक, नाम से नहीं जन्मतिथि से पुकारते हैं लोगों को
वर्मा जेब में हर वक्त बैंक का चेक रखते हैं। जहां जरूरत पड़ी, चेक काटकर मदद करते हैं। उनकी खासियत यह है कि किसी भी व्यक्ति को उनके नाम से नहीं, बल्कि उनकी जन्मतिथि से पुकारते हैं। 30 जून को ढालपुर में रेडक्रॉस मेले में 70 से अधिक आयु वर्ग की दौड़ में वह प्रथम रहे थे।