विश्व जागृति मिशन शिमला मंडल की ओर से दो मई संत सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस उल्लास पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
इस मौके पर विश्व जागृति मिशन भवन फिंगास्क इस्टेट में सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा।
मिशन के शिमला मंडल अध्यक्ष हरिचंद गुप्ता ने बताया कि दो मई को संत सुधांशु जी महाराज के जन्मदिवस के मौके पर रिपन अस्पताल के शिशु वार्ड में सुबह साढ़े दस बजे फल, दवाइयां और कपड़े बांटे जाएंगे।
जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विश्व जागृति मिशन भवन फिंगास्क इस्टेट में सत्संग कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।