फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: 60 हिमाचली एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचे

Sat, 26 Feb 2022 10:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

शनिवार को यूक्रेन से हिमाचल प्रदेश के 60 लोग एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचे। इनमें ज्यादातर एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि यूक्रेन से पोलैंड, हंगरी आदि के रास्ते भारतीयों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
यूक्रेन में पैसे निकालने लाइनों में लगे विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के हमलों के बीच शनिवार को यूक्रेन से हिमाचल प्रदेश के 60 लोग एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचे। इनमें ज्यादातर एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर हैं।  वहीं, यूक्रेन में फंसे लोगों के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में वक्तव्य दिया कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के 32 लोग दो विमानों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। सीएम ने कहा कि उन्हें यूक्रेन में राज्य के नागरिकों के फंसने की चिंता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर को उन्होंने खुद पत्र लिखा है। मुख्य सचिव ने भी विदेश सचिव से बात की है।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि यूक्रेन से पोलैंड, हंगरी आदि के रास्ते भारतीयों को निकाला जा रहा है। दिल्ली से हिमाचल लाने का खर्च प्रदेश सरकार वहन कर रही है। रविवार को दो विमान दिल्ली आ रहे हैं। एक में हिमाचल के 15 लोग तो दूसरे में 17 हैं। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश लाने के लिए एचआरटीसी और पर्यटन निगम की बसों से व्यवस्था की जा रही है। आवासीय आयुक्त को यह जिम्मेदारी दी गई है। सबका आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा। 

कीव में फंसे बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा: आशा
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि जो बच्चे कीव में फंसे हैं, वे ज्यादा खतरे में हैं। इसलिए पहले उन्हें हिमाचल लाया जाए। वहां धमाके भी हो रहे हैं। जिन्हें वापस लाया जा रहा है, वे लोग तो पहले ही सीमा पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें