फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षाएं 4 अप्रैल से, संभावित शेड्यूल जारी

Thu, 16 Mar 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्नातक डिग्री कोर्स के पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 अप्रैल से शुरू होंगी और 9 मई तक संचालित की जाएंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी इस संभावित शेड्यूल को लेकर 21 मार्च तक विवि आपत्तियां दर्ज करेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्नातक डिग्री कोर्स के पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 अप्रैल से शुरू होंगी और 9 मई तक संचालित की जाएंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी इस संभावित शेड्यूल को लेकर 21 मार्च तक विवि आपत्तियां दर्ज करेगा। इसके बाद परीक्षाओं का शेड्यूल फाइनल किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा तिथि को लेकर कोई आपत्तियां दर्ज नहीं की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने यूजी की इन वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी कॉलेज प्राचार्यों और संस्थान निदेशकों से आम छात्र छात्राओं को परीक्षा शेड्यूल से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में कहा गया कि परीक्षा तिथि को लेकर किसी भी तरह की आपति विवि के सहायक कुलसचिव कंडक्ट को सीधे या फिर ईमेल आईडी conduct.hpu@gmail.com पर 21 मार्च से पूर्व भेजने का समय दिया गया है। इसके बाद कोई आपति दर्ज नहीं होगी। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक नंद राम चौहान ने कहा कि एक ही दिन एक ही समय पर दो परीक्षाएं आपस में क्लैश न हों, इसलिए शिक्षक और छात्र इसको विवि के ध्यान में लाएं और इस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

मंडी और एचपीयू अलग से करवाएगा प्रथम वर्ष की परीक्षाएं
प्रदेश में सत्र 2022 से शुरू हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के खुलने के बाद से प्रदेश के कॉलेजों को जिलावार बांट दिया गया है। इसमें एचपीयू से संबद्ध 7 जिलों के कॉलेज हैं, जबकि मंडी विवि से अन्य पांच जिलों के कॉलेजों ने संबद्धता ली है। इस नई व्यवस्था में एचपीयू इस बार स्नातक प्रथम वर्ष के सात जिलों के कॉलेजों के विद्यार्थियों की ही परीक्षाएं करवाएगा। मंडी विवि अपने पांच जिलों क कॉलेजों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की वार्षिक संचालित करेगा।
विज्ञापन


एचपीयू द्वितीय, तृतीय वर्ष की परीक्षा का करेगा संचालन
 हिमाचल प्रदेश विवि 2022 से पहले स्नातक डिग्री कोर्स में पंजीकृत द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए करवाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें