फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Secretary Recruitment: हिमाचल में दो केंद्रों में होगा पंचायत सचिव भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट

Thu, 07 Jul 2022 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 20 से 22 जुलाई तक पंचायत सचिवों के पदों की भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीख तय कर दी है। टेस्ट के लिए चार बैच में अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
टंकण परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिव के 239 पदों को भरने के लिए होने वाला टाइपिंग टेस्ट प्रदेश के दो केंद्रों में होगा। एक केंद्र शिमला और दूसरा शाहपुर के कांगड़ा में स्थापित किया गया है। एक दिन में अभ्यर्थियों के चार बैच बनाकर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हर बैच में 30 अभ्यर्थी होंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के आधार पर 15 नंबर तक मिलेंगे। 

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 20 से 22 जुलाई तक पंचायत सचिवों के पदों की भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीख तय कर दी है। टेस्ट के लिए चार बैच में अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट की गति के हिसाब से टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की जाएगी और पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा। 

दस मिनट का होगा टाइपिंग टेस्ट
पंचायत सचिव के पद के लिए टाइपिंग टेस्ट 10 मिनट का होगा। टेस्ट में अभ्यर्थियों की टाइपिंग गति और टाइपिंग में त्रुटियों को देखते हुए मेरिट बनाई जाएगी। एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों के नाम बोर्ड के पास भेजे गए हैं। अगर उपयुक्त संख्या में उम्मीदवार चयनित होकर नहीं आए तो दोबारा से टाइपिंग टेस्ट करवाकर मेरिट तैयार की जाएगी। 

पंचायत सचिव भर्ती के टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रदेश में दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक केंद्र शिमला और दूसरा कांगड़ा जिले के शाहपुर में बनाया गया है। टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया 20 से 22 जुलाई तक चलेगी। - रुग्वेद ठाकुर, निदेशक, पंचायती राज विभाग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें