फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जंगली मशरूम की सब्जी खाने से दो युवकों की मौत

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां जंगली मशरूम खाने से दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यहां भरमौर के दुर्गम क्षेत्र कुगति में जहरीली मशरूम खाने से दो युवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


दोनों कुगति से ऊपर हरला में मौजूद थे। जहां दोनों ने जंगली मशरूम का सेवन कर लिया। जिसके बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब होने लगी और इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दूसरे की मौत हरला से कुगति लाते वक्त रास्ते में हो गई। धटना के बाद ग्रमीणों ने इसकी सूचना प्रशासन व पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। मरने वाले एक युवक की पहचान जयसूर्या (20) पुत्र बहादुर राम निवासी निचली कुगति के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चरवाहा था दूसरा युवक

दूसरा युवक चरवाहा था जो मवेशियों को चराने की मजदूरी करता था। जिसकी पहचान धर्मू पुत्र नीरू गांव धारना डाकघर बकाणी जिला चंबा के रूप में हुई है। दोनों के शवों को भरमौर अस्पताल लाया जा रहा है।

यहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। उधर, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें