फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पावर प्रोजेक्ट की टनल में लिफ्ट का हुक टूटने से दो कामगारों की मौत, तीन घायल

Sat, 07 May 2022 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला/पूह( किन्नौर)

सार

जलविद्युत परियोजना टिडोंग में पांच कामगार सुबह करीब पौने छह बजे प्रेशर शाफ्ट की लिफ्ट से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच लिफ्ट का हुक टूटने से मजदूर लिफ्ट समेत 70 मीटर नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटी टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की मूरंग तहसील के रिस्पा और मूरंग के बीच निर्माणाधीन 150 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना टिडोंग में शनिवार को हादसा होने से दो कामगारों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में एक हमीरपुर और दूसरा झारखंड का रहने वाला था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि हिमालयन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पांच कामगार सुबह करीब पौने छह बजे प्रेशर शाफ्ट की लिफ्ट से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच लिफ्ट का हुक टूटने से मजदूर लिफ्ट समेत 70 मीटर नीचे जा गिरे। सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन और उनकी सुरक्षा टीम ने आठ बजे दो घायलों को रेस्क्यू कर लिया।

इसके बाद डीएसपी किन्नौर नवीन झाल्टा की अगुवाई में रिकांगपिओ से क्विक रिएक्शन टीम और मूरंग थाना के एएसआई संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी दीपक कुमार के अलावा एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने 11 बजे तक एक घायल और दोनों मृतकों को निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान चमन लाल (48) पुत्र लेखराम निवासी मुंडखर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर और जेवियर सुरेन (23) पुत्र क्रिस्टानियार सुरेन निवासी सिसकरी टोली सेलिगुटू जिला गुगला झारखंड के रूप पहचान हुई है। घायलों में विकास कुमार (25) पुत्र राजेश पटेल निवासी नायक टोला, डाकघर हरपुर, पूर्वी चंपारन बिहार, पोलस गुरिया (19) पुत्र किरण गुरिया निवासी रोने दुगांग धिरी जिला खुंट झारखंड, विशाल कुमार (19) पुत्र राम नारायण पटेल निवासी गमहारिया, तहसील पूर्वी चंपारन बिहार शामिल हैं। एसपी ने कहा कि लापरवाही बरतने पर निजी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें