फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अवैध रूप से चल रही दो वोल्वो बसें पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ ने शोघी में लगाया नाका, 20-20 हजार रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में अवैध रूप से चल रही वोल्वो बसों पर गाज गिरी है। आरटीओ विभाग की ओर से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित दो वॉल्वो बसों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई आरटीओ विभाग की ओर से शोघी में नाका लगाकर की। यहां पर विभागीय टीम ने बसों की जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं।
आरटीओ विभाग की टीम शाम के वक्त शोघी पहुंची। बताया जा रहा है कि दिल्ली की दो वोल्वो बसें अवैध रूप से यहां आकर सवारियां ले जाने का काम कर रही हैं। लिहाजा विभाग को जब सूचना मिली तो अधिकारियों ने एक टीम बनाकर शोघी में नाका लगाया। जांच में सामने आया कि यह बसें बिना वैध परमिट के सवारियों को ढो रही हैं। लिहाजा आरटीओ विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बसों के चालकों को 20-20 हजार रुपये का मौके पर चालान भी किया। वहीं चेतावनी दी कि अगर भविष्य में नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ विभाग के अनुसार यह कार्रवाई परिवहन विभाग के निर्देशों के तहत की गई। दूसरी ओर विभाग ने छोटी गाड़ियों, ट्रक और पिकअप गाड़ियों की जांच भी की। इसके अलावा ओवर स्पीड गाड़ियों को रोका गया वहीं ओवर लोड गाड़ियों की चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन


दो वोल्वो बसों से वसूला जुर्माना
विभाग की टीम ने शोघी में नाका लगाया था। इस नाके में करीब 100 गाड़ियों की जांच की गई है। वहीं अवैध रूप से चलने वाली दो वोल्वो बसों से 20-20 हजार रुपये का मौके पर जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार शर्मा, आरटीओ शिमला

सड़क सुरक्षा में भी होगा सुधार
पर्यटन स्थल शिमला में अवैध रूप से संचालित वाहनों की बढ़ती संख्या गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि विभाग की सर्तकता से इस तरह के मामलों में कमी आई है। लेकिन विभाग का दावा है कि वह इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखेंगे। इससे न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि इससे सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें