फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आयुष्मान योजना से कैंसर इलाज के लिए चमियाना अस्पताल को नहीं मिला कोड, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर उपचार से जुड़े कोड अभी तक केंद्र सरकार से नहीं मिला है। इसके चलते यूरोलॉजी उपचार में इस्तेमाल होने वाले जरूरी इंजेक्शन मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार अनुरोध के बावजूद कोड जारी नहीं किए हैं।
गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले यूरोलॉजी वार्ड को आईजीएमसी से चमियाना शिफ्ट किया गया था। यूरोलॉजी के तहत कुछ दवाएं कैंसर उपचार श्रेणी में आती हैं, जिन्हें आयुष्मान योजना के कोड की आवश्यकता होती है। कोड के अभाव में इन दवाओं को योजना के तहत नहीं चढ़ाया जा सकता। इससे मरीजों को या तो चमियाना से आईजीएमसी भेजा जा रहा है, या परिजनों को मरीज को लेकर आईजीएमसी जाना पड़ रहा है। इस व्यवस्था के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मरीजों की स्थिति ऐसी होती है कि उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना जोखिम भरा हो सकता है। मरीजों के परिजनों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। मरीजों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आग्रह है कि जल्द से जल्द कोड उपलब्ध कराए जाएं ताकि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमियाना अस्पताल के एमएस सुधीर शर्मा का कहना है कि आयुष्मान योजना के कैंसर कोड के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव पहले ही भेज दिए हैं। जल्दी ही मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें