फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर-मनाली फोरलेन में दो सुरंगों का निर्माण लटका, जानें वजह

Thu, 25 Mar 2021 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
कीरतपुर-मनाली फोरलेन में दो सुरंगों का निर्माण लटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीरतपुर-मनाली फोरलेन में पंडोह से लेकर औट तक बन रहीं 10 सुरंगों में से दो अहम सुरंगों का काम अधर में लटक गया है। डीपीआर में बताई गई दोनों सुरंगों की लंबाई करीब 1500 मीटर कम निकली है। इसका खुलासा तब हुआ, जब सुरंगों का काम शुरू हुआ। अब बजट के कारण दोनों सुरंगों का निर्माण बंद हो गया है। इनके निर्माण के लिए 240 करोड़ के अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मंडी (बगला) कार्यालय ने इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर मंजूरी के लिए दिल्ली भेज दी है। वहां से अब अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है। दोनों टनल डयोड के पास बन रही हैं। पहले बनी डीपीआर में दोनों की लंबाई 2.1 किमी थी, लेकिन जब यहां काम शुरू हुआ तो पाया गया कि सर्वे सही नहीं हुआ है। इसलिए दोबारा सर्वे किया गया तो टनलों की लंबाई में करीब 1500 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

इसलिए अहम हैं दोनों सुरंगें
मंडी से औट तक दस टनल बन रही हैं। डयोड के पास दोनों सुरंगें अन्य के लिए प्रवेश द्वार होंगी। सबसे पहले इन सुरंगों को ही क्रॉस करना होगा। बता दें कि दस सुरंगों में से आठ का निर्माण चल रहा है। यह कार्य लगभग 57 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। फोरलेन में टनल निर्माण के इस प्रोजेक्ट को पहले सितंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण देरी होने के चलते अब इसे मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि बाकी कार्य लगातार प्रगति पर है सिर्फ शुरुआती टनलों के निर्माण में ही विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


मंजूरी मिलते ही शुरू होगा कार्य
एनएचएआई मंडी (बगला) कार्यालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्रा ने बताया कि डयोड के पास बनने वाली दो टनलों की लंबाई में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए 240 करोड़ के अतिरिक्त धन की आवश्यकता है। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें