फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur Accident: हाईवे पर डंपर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, धू-धूकर जले

Fri, 03 Nov 2023 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

दुर्घटना में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल रिकांगपिओ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर के रल्ली पुल के पास एनएच पांच पर सब्जियों से लदे ट्रक और डंपर में आमने सामने की टक्कर के बाद ट्रक और डंपर में आग लग गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची किन्नौर पुलिस और दमकल की गाड़ी पर आग पर काबू पाया। दुर्घटना में एक चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए एनएच पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिकांगपिओ से फल और सब्जियों से लदा ट्रक नंबर एचपी 63 सी 2942 और शोंगटोंग से टापरी की ओर जा रहा था। ट्रक रल्ली पुल के पास एनएच पांच के निकट पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे एक मिट्टी से लदे डंपर नंबर एचपी 25सी 8026 ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और डंपर में आग लग गई।

दुर्घटना में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल रिकांगपिओ में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही किन्नौर पुलिस और अग्रिशमन विभाग और सुरक्षा अधिकारी जेएसडब्यू नीतिन गुप्ता अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया।
विज्ञापन


इस आग में आग में दोनों ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दोनों ट्रकों के आपस में टकराने के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इसके बाद ट्रक को हटाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।

उधर, इस हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें