खनेरी के पास निजी स्कूल के दो छात्र सतलुज नदी में डूबने से लापता हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और डीएसपी रामपुर थाना के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। लापता किशोरों की तलाश में जुटे रहे। पुलिस को मौके से दोनों के कपड़े और जूते मिले हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में खनेरी के पास सतलुज नदी में नहाते उतरे दो बच्चे गुरुवार को डूब गए। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों बच्चों के डूबने की जानकारी परिवार वालों ने रामपुर पुलिस थाने में शाम 7:45 बजे दी, जिसके बाद एसडीएम और रामपुर थाने के डीएसपी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े और जूते मिले हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभिभावकों ने शिकायत दर्ज करवाई कि मानव शर्मा (14) पुत्र हरीश कुमार निवासी गांव हरि कुफरी उप तहसील पंगना जिला मंडी और अंशुल मिष्टु (14) पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम थेडा बाल्टीधर पीओ तकलेच तहसील रामपुर, शिमला सतलुज नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन नदी में उतरने के बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। स्थानीय निवासियों के साथ प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार देर रात तक और शुक्रवार को पूरा दिन सर्च ऑपरेशन चला