फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, दो बच्चों की मौत, 40 घायल

Wed, 05 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालाजी मंदिर से मुंडन करवाकर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों की बस हादसे में जान चली गई। मन्नत पूरी होने के बाद पूरा परिवार वापस घर जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा धर्मशाला-शिमला एनएच पर कांगड़ा के पास हुआ जहां श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे में एक साल की बच्ची सूर्यांशी पुत्री रवि कुमार कश्यप निवासी चावली खंदोली आगरा रोड फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) और ढाई साल के बच्चे गोपाल पुत्र कालीचरण निवासी विधणपुर मेघपुर डाकखाना रामपुरा तहसील व जिला फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों का मंदिर में मुंडन करवाने के बाद परिजन वापस जा रहे थे। मगर इसी बीच यह हादसा हो गया। बस में आए सभी यात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के रहने वाले हैं और सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। ज्यादातर यात्री यूपी के फिरोजबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 52 सीटर बस में 50 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि मोड़ काटते समय हुए हादसे के बाद बस बीच सड़क में भी पलट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसी सवारियों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। दर्द से कर्राह रहे यात्रियों को 108 एंबुलेंस के जरिए टांडा अस्पताल लाया।

टांडा में ड्राइवर छोटू की हालत नाजुक है उसे आईसीयू पर रखा है। कुछ श्रद्धालुओं को मामूली खरोचे आई हैं। तीनों राज्यों के यात्री दस दिन के धार्मिक भ्रमण के लिए हिमाचल में आए थे। मंगलवार को बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में माथा टेकने के बाद बस यात्रियों को लेकर ज्वालाजी दर्शनों के लिए जा रही थी कि सुरंग से पीछे मोड़ पर हादसा हो गया।

कुछ यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। उसे सुरंग से पिछले मोड़ों पर भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया था। कुछेक का आरोप है कि चालक नशे में था। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि ड्राइवर नशे में था या नहीं। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा नेबताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घायलों की सूची
ज्योति (20)  चमारपुर कृष्णा मार्केट नजदीक गुरुद्वारा पुरानी दिल्ली, गोरख (ढाई साल) फिरोजाबाद नगला बाउ उत्तरप्रद्रेश, ममता (32) फिरोजबाद नगला बाऊ यूपी, पायल (4), मस्ताई बगीची आगरा यूपी, जवाहर सिंह (45 ) नहरारा शाहाबाद जिला हदरस यूपी, मालती (33) फिरोजबाद यूप़ी, मुन्ना लाल (55) बरवेश यूपी, आशु (10) कालेशवर रोड फिरोजाबाद यूपी, सूरज (10) फिरोजबाद यूपी, आशीश (26) सोकोबाद फिरोजाबाद, विडोला देवी (42) कुरेयाबाद प्रेमनगर मीर खलील रिकोहाबाद फिरोजाबाद, सोनू (28) कुरेयाबाद प्रेमनगर मीर खलील रिकोहाबाद फिरोजाबाद,

शकुंतला देवी (55) गली नंबर छह मथुरानगर फिरोजबाद, सपना (30) चावली आगरा, राजू (35) पंचवन कालोनी फिरोजबाद, अर्जुन (26) फिरोजाबाद, भाग्यश्री (18) फिरोजबाद, टिंकू (21) फिरोजबाद, चंद्रकली (34) मस्तां की बगीची आगरा, वरुण  (6) मस्तां की बगीची आगरा, ओमबती (35) मस्तां की बगीची आगरा, छोटू ड्राइवर, पूर्वी (2) मस्तां की बगीची आगरा, सन्नी  (22) रावा खुर्द फिरोजाबाद यूपी, सुल्तान (50) रावा खुर्द फिरोजबाद यूपी, सोनम (22) मोती कटड़ा सब्जी मंडी आगरा, खुशी (12) रावा खुर्द फिरोजाबाद, अमर पाल (70) रावा खुर्द फिरोजाबाद, कुसुम (13) तीमारपुर दिल्ली, शारदा (35) भरतपुर राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें