फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज और कल अंधड़-आलोवृष्टि की चेतावनी

Mon, 03 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में चार और पांच अप्रैल को अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में चार से सात अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बादल उमड़ने और तेज हवाएं चलने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम केंद्र ने मंगलवार और बुधवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में सात अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शिमला में अधिकतम पारा 24.0, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 29.2, नाहन में 32.5, सुंदरनगर में 32.4, भुंतर में 31.5, कल्पा में 19.5, मंडी में 32.1, बिलासपुर में 34.3, हमीरपुर में 34.2, कांगड़ा में 33.6, चंबा में 30.6 और मनाली में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें