पुखरी से धमला के लिए जा रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। व्यक्ति को खाई में गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने घायल को खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस के जरिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। रविवार को मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पुखरी के गांव धमला निवासी पृथी सिंह(50 वर्ष)शनिवार को पुखरी से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में यकायक पृथी सिंह का पांव फिसल गया। जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उन्हें काफी चोटें लगी।
पृथी सिंह को खाई में गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल को उठा कर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस में घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा लाए।
मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सक ने पृथी सिंह को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने शव मृतक के परिजनों ने सौंप दिया।