सीएम ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। यदि पूर्व सरकार का किसी तरह का कोई बड़ा घोटाला सामने आता है तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपये के घोटाले निकले हैं।
उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ और सुदृढ़ प्रशासन तथा विकासात्मक सरकार प्रदान करना ही भाजपा का एक लक्ष्य है। जिस पर प्रदेश सरकार भी अग्रसर है। सीएम ने कहा कि भाजपा के विजन डाक्यूमेंट को सरकारी दस्तावेज को क्रमबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाएगा।
प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिए उड़ान भाग दो कार्यक्रम जल्द शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सस्ते किराए पर प्रदेश के शिमला, कुल्लू, धर्मशाला, चंडीगढ़ तथा दिल्ली की सैर कर सकती है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के विकासात्मक कार्यों से देश का नाम दुनिया में रोशन हुआ है। सीएम जोगिंद्रनगर में आयोजित सबका साथ सबका विकास के तहत रखी गई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जोगिंद्रनगर में शिशु को पोलियो ड्राप्स पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की। हिमाचल के लाखों बच्चों ने पल्स पोलियो के उन्मूलन की दवा पी।
अब सोमवार तथा मंगलवार को लाखों बच्चों को ये दवा घर-घर जाकर पिलाई जाएगी। ये जानकारी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. बलदेव कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दवा को 6 लाख 44 हजार 36 बच्चों को पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसे रविवार को 5800 बूथों पर पिलाया जाएगा। इस दवा को पिलाने के लिए करीब 23 हजार 528 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रविवार को छुट्टी के दिन भी सभी कर्मचारी इस अभियान में लगे रहे।