फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Wed, 26 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर जिले के पांगी नाले में एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के अनुसार एक ऑल्टो कार देर रात गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान देवेश पुत्र भादर सिंह और राज कुमार प़ुत्र राजकुमार गांव पांगी के रूप में हुई है। वहीं, ऊना के पनोह में  देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। हादसे में तीन लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें