फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अंधड़ ने ले ली दो लोगों की जान

Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में अंधड़ ने दो लोगों की जान ले ली। कुल्लू जिले के बंजार में तेज तूफान से एक पेड़ बिहार के कारोबारी पर गिर गया था। इससे मोहम्मद फारूख (55) की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


 वहीं, शनिवार देर रात को भीषण तूफान और बारिश की चपेट में आने से नूरपुर ब्लॉक के गांव भुगनाड़ा (सिम्बली दा पहर) के एक व्यक्ति की मौत को गई। मनोज कुमार (35) पुत्र तुलसीराम अपने घर की छत पर सोया था।

 देर रात को भारी तूफान और बारिश के चलते कमरे में जाने के लिए छत से उतरने लगा। इस बीच तेज तूफान की चपेट में आने से छत से नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व एक पांच साल का बेटा छोड़ गया मृतक

परिजन उसे पहले टांडा मेडिकल अस्पताल और बाद में अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार प्राइवेट नौकरी करता था।

मृतक अपने पीछे पत्नी व एक पांच साल का बेटा छोड़ गया। उधर, कमनाला वार्ड के जिला पार्षद उदय सिंह पठानिया ने मृतक परिवार की माली हालत को देखते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है।

उधर, बंजार मेले में आए बिहार के कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया गया। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें