फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जोइया मामा नारेबाजी मामले में दो और शिक्षक स्थानांतरित

Wed, 16 Mar 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी तबादला आदेशों में हलान स्कूल के कला शिक्षक दलीप सिंह को सिरमौर के ही चोगटली स्कूल और शास्त्री मनोज कुमार को सिरमौर के भातगढ़ स्कूल के लिए स्थानांतरित किया गया है। 
विज्ञापन
स्थानांतरण(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन बहाली के प्रदर्शन के दौरान पहाड़ी बोली में जोइया मामा की नारेबाजी करने के मामले में बुधवार को सिरमौर के हलान स्कूल से दो और शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी तबादला आदेशों में हलान स्कूल के कला शिक्षक दलीप सिंह को सिरमौर के ही चोगटली स्कूल और शास्त्री मनोज कुमार को सिरमौर के भातगढ़ स्कूल के लिए स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


यह दोनों शिक्षक भी प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करने वालों में शामिल थे। हालांकि, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए दोनों शिक्षकों के तबादले किए हैं। मंगलवार को हलान स्कूल से ही दो शिक्षकों के तबादले किए गए थे। इस स्कूल से कुल चार शिक्षक दो दिनों के दौरान बदले गए हैं। इनके स्थान पर अभी अन्य शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें