फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चिट्टा मामले में पंजाब से दो और नशा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर पुलिस की दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस थाना भोरंज के तहत 20 अक्तूबर को तीन व्यक्तियों से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तब इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हमीरपुर जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में नामजद तीन आरोपियों से पूछताछ और आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर पंजाब के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर हमीरपुर ले आई है। हमीरपुर पुलिस की दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस थाना भोरंज के तहत 20 अक्तूबर को तीन व्यक्तियों से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तब इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। वर्तमान में यह तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।

विज्ञापन


तीनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पाया गया है कि इस नेटवर्क में संलिप्त गुरजीत सिंह गांव बलवीर कॉलोनी जिला होशियारपुर से चिट्टा खरीदा गया था। इसी सूचना के तहत गुरजीत सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया। गुरजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने भी जशकर्ण निवासी मोहल्ला रूपनगर, पंजाब से हेरोइन खरीदी थी। जिसपर पुलिस ने जशकर्ण को भी जिला होशियारपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से हमीरपुर पुलिस की पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि अन्य मामलों को सुलझाने में भी हमीरपुर पुलिस को इन आरोपियों से मदद मिल सकती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है तथा नशे के विरुद्ध अभियान भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें