फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत

Fri, 27 Feb 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा/धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा आठ तक पहुंच गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में वीरवार को स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जबकि टांडा में ही अब तक पांच मरीजों की मौत से हड़कंप की स्थिति है। दोनों मरीजों को 24 फरवरी को टांडा में भर्ती किया गया था। 25 फरवरी को दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद आइसोलेटिड वार्ड में इनका इलाज चल रहा था।

टांडा अस्पताल में भर्ती शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के द्रम्मण की रहने वाली 58 वर्षीय एक महिला ने बुधवार रात को दम तोड़ दिया। वहीं, कांगड़ा शहर की जोगीपुर पंचायत के 35 वर्षीय एक युवक ने वीरवार सुबह तीन बजे दम तोड़ा दिया। इससे पहले कांगड़ा के ठानपुरी और देहरा के गुलेर और ज्वालामुखी निवासी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के एमएस डा. दिनेश सूद ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दो और स्वाइन फ्लू से पीडि़त मरीजों की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन पूरी चौकसी बरत रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब द्रम्मण और जोगीपुर में स्वाइन फ्लू की दवाइयां आवंटित करेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें