दिल्ली से भुंतर के लिए 70 सीटर प्लेन उड़ेगा। मार्च माह से एयर इंडिया दिल्ली से भुंतर के लिए 70 सीटर प्लेन की उड़ानें शुरू करने जा रहा है। हालांकि, उड़ान मार्च माह में कब शुरू होगी, इसकी स्थिति चार मार्च को साफ हो पाएगी, लेकिन कंपनी ने अपने 48 सीटर जहाज को कोलकाता वापस बुला लिया है। इसकी पुष्टि एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक दिनेश भारद्वाज ने की है। दिल्ली से भुंतर के लिए एयर इंडिया के 48 सीटर प्लेन की उड़ान होती थी।
इस कारण यहां आने वाले लोगों को करीब 40 फीसदी अधिक किराया एयर इंडिया को अदा करना पड़ता है। लोगों को जहाज में सीट के लिए भी कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता था। इसके बाद लोगों की समस्या को देखते हुए एयर इंडिया ने गत माह भुंतर में 70 सीटर प्लेन का ट्रायल किया था। यह सफल रहा। अब एयर इंडिया मार्च में दिल्ली से भुंतर के लिए 70 सीटर प्लेन शुरू करने जा रहा है।
एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक दिनेश भारद्वाज ने कहा कि कंपनी ने अपना 48 सीटर प्लेन कोलकाता के लिए वापस बुला लिया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से भुंतर के लिए 70 सीटर प्लेन की उड़ान शुरू की जा रही है। उड़ानों की स्थिति चार मार्च के बाद ही साफ हो पाएगी। उन्होंने कहा 48 सीटर प्लेन के वापस होने से 27 के बाद 4 मार्च तक दिल्ली भुंतर के लिए कोई उड़ान नहीं होगी।