हिमाचल में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। आईजीएमसी शिमला में भर्ती दो और मरीजों ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले सामने आने से सूबे में पीडि़तों की संख्या 110 हो गई है।
उधर, आईजीएमसी शिमला में एक कर्मचारी भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। इससे स्टाफ में हड़कंप की स्थिति है। इस अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ और तीमारदार मास्क पहनकर आ रहे हैं। आईजीएमसी शिमला, टीएमसी टांडा, सीआरआई कसौली में अब तक 335 मरीजों के टेस्ट किए गए।