फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यू शिमला से लापता दो नाबालिग स्वर्ण मंदिर अमृतसर के पास मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिन पहले बिना बताए चले गए थे दोनों
विज्ञापन

पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाकर ढूंढ निकाला

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला क्षेत्र से करीब पंद्रह दिन पहले दो नाबालिग लापता हो गए थे। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दोनों नाबालिगों को पंजाब के अमृतसर से ढूंढ निकालने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस के अनुसार दस अप्रैल को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 37 (2) तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की। दोनों नाबालिगों की उम्र 12 और 17 साल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों नाबालिगों की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए। तकनीकी पहलुओं और जांच से दोनों का पंजाब के अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास होना पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम वहां के लिए रवाना हुई और दोनों नाबालिगों को सुरक्षित तलाश कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों नाबालिग घर से घूमने के उद्देश्य से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद दोनों नाबालिगों को विधिवत औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिगों को तलाश करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित कदम उठाए और दोनों को तलाश करके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें