फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 14 Oct 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद सिरमौर के सराहां क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोई उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन



पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल की एक लड़की 11 अक्तूबर से लापता है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने पहले अपनी बेटी को गांव व नजदीकी रिश्तेदारी में ढूंडा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। 

लिहाजा वीरवार को उन्होंने पच्छाद थाना में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर नाहन तहसील के शीलणु कैलाश गांव में दबिश दी लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने शीलनु कैलाश गांव के एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 12 साल की लड़की लापता

उधर पच्छाद क्षेत्र में ही एक अन्य गांव से 12 साल की लड़की लापता हो गई है। लड़की की माता ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। 

उसने शिकायत में लिखा है कि उसकी बेटी 2 अक्टूबर से लापता थी। पहले तो उसकी गांव में रिश्तेदारी में ढूंढा गया लेकिन, बात में पता चला कि परमेश नाम का कोई युवक उसे ले गया है। पुलिस ने दोनों की मामलों में भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें